शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शहडोल हादसा:खेलते-खेलते आंगन के कुएं में गिरा चार साल का मासूम, डूबने से मौत; घंटों की तलाश के बाद मिला शव – Four-year-old Child Falls Into A Well While Playing; Drowns To Death
शहडोल

शहडोल हादसा:खेलते-खेलते आंगन के कुएं में गिरा चार साल का मासूम, डूबने से मौत; घंटों की तलाश के बाद मिला शव – Four-year-old Child Falls Into A Well While Playing; Drowns To Death

November 20, 2026


Four-year-old child falls into a well while playing; drowns to death

जैतपुर थाना क्षेत्र का मामला।

विस्तार

जैतपुर थाना क्षेत्र के बहगढ़ गांव में एक दर्दनाक हादसे में चार साल के मासूम की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वह वहां बने कुएं में गिर गया। परिजन घर के अंदर थे और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। काफी देर तक मासूम दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास की गलियों और पड़ोसियों के घरों में खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान प्रकाश बैगा (4) पिता स्व. चरकु बैगा निवासी बहगढ़ के रूप में हुई है। बताया गया कि घटना के समय परिजन घर के अंदर थे और बच्चा भी उनके आसपास ही था। कुछ देर बाद वह खेलते-खेलते घर के आंगन में पहुंच गया। इसी दौरान आंगन में बने कुएं में गिर गया। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। जब काफी समय तक बच्चा नजर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।

ये भी पढ़ें- दोस्ती का खौफनाक अंत! अंकिता की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी कृष्णकांत को आखिरी सांस तक जेल

मासूम का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के आसपास तलाश शुरू की। इस दौरान आंगन में बने कुएं की जांच की गई तो मासूम का शव पानी में मिला। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया।

परिवार में मचा कोहराम

चार साल के मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद बहगढ़ गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X