शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कोटद्वार

Kotdwar News:मालवीय उद्यान में भैलो खेलकर मनाई बूढ़ी दिवाली – ‘bhailo’ Was Played In Malviya Udyan To Celebrate Budhi Diwali

November 20, 2026


स्कूली बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी गीतों पर दी रंगारंग प्रस्तुतियां, लोकसंस्कृति के रंग में रंगे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

कोटद्वार। देवभूमि उत्तराखंड की लोकआस्था, सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक लोकपर्व इगास (बूढ़ी दिवाली) मालवीय उद्यान में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोकसंस्कृति की छटा बिखेरी। इसके बाद पारंपरिक भैलो खेलकर लोगों ने पर्व की खुशियां मनाई गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित डॉ. राजेंद्र अणथ्वाल और वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने सभी को लोकपर्व की बधाई दी। कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम हमें लोक संस्कृति से जोड़ते हैं। इस दौरान मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, टीसीजी पब्लिक स्कूल, स्कॉलर एकेडमी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बलूनी पब्लिक स्कूल, ज्ञान वृक्ष स्कूल, जय भारती पब्लिक स्कूल, जेपी इंटर कॉलेज, हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी, सिद्धबली पब्लिक स्कूल और आरसीडी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी गीतों पर सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। देर शाम अतिथियों और मौजूद लोगों ने दीप जलाए। इसके बाद पारंपरिक रूप से भैलो जलाकर इगास पर्व मनाया गया। इस मौके पर दायित्वधारी ऋषि कंडवाल, मुन्नालाल मिश्रा, विष्णु अग्रवाल, विकास दीप मित्तल, प्रमोद रावत, पार्षद अनिल रावत, पिंकी खंतवाल, सौरव नौडियाल, आरती खर्कवाल आदि मौजूद रहे। मंच संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष शांता बमराड़ा ने किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X