शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊधम सिंह नगर

Udham Singh Nagar News:जम्मू में हुए मैच में पंतनगर विवि ने लुधियाना को हराया – Pantnagar University Defeated Ludhiana In A Match Held In Jammu

November 20, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर

Updated Sat, 21 Nov 2026 12:16 AM IST

Pantnagar University defeated Ludhiana in a match held in Jammu.

पंतनगर। जम्मू के स्ट्राइकर पार्क संग्रामपुर क्रिकेट मैदान में चल रही 22वीं ऑल इंडिया कुलपति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पंतनगर विवि की टीम ने पंजाब कृषि विवि (पीएयू) लुधियाना को चार विकेट से हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए लुधियाना की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि की टीम ने 18.5 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाकर मैच जीता। पंतनगर टीम के कप्तान नीरज भट्ट को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टीम मैनेजर प्रभाकर जोशी और कोच भगत सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X