शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रायबरेली

Raebareli News:दिल्ली-वाराणसी स्पेशल 10 घंटे से ज्यादा लेट – Delhi-varanasi Special Running More Than 10 Hours Late

November 20, 2026


रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों ने शुक्रवार को काफी इंतजार कराया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। दिल्ली-वाराणसी स्पेशल 10 घंटे से ज्यादा देर से आई। नियमित ट्रेनों में सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस ने तीन घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल व अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल ने पौने तीन घंटे और दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस ने ढाई घंटे इंतजार कराया। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, प्रतापगढ़-चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस, कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर व टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस पौन घंटे और प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस व सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X