Fatehpur News:सिटी में आज – Today In City
प्रभात फेरी
शहर स्थित गुरुद्वारा से गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव पर प्रभातफेरी सुबह नौ बजे से।
मेधा अलंकरण समारोह
श्री निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज में स्मृतिशेष शिक्षाविद पद्मिनी श्रीवास्तव मेधा अलंकरण समारोह का आयोजन आज सुबह 11 बजे।
धर्म-कर्म
आदि गुरु शंकराचार्य आश्रम दुर्गानगर शिवराजपुर में सतचंडी महायज्ञ सुबह 10 बजे से।
बुढ़वा के धर्म संस्कार महोत्सव में श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन सुबह 8 बजे से।
खजुहा के खुटांझाल क्षेत्र स्थित श्री नंदबाबा आश्रम में श्रीमद्भागवत के आठवें दिन श्री कृष्णलीला की कथा दोपहर दो बजे से।
अमौली के बुढ़वा में श्रीराधा कृष्ण मंदिर के सामने आयोजित रामलीला में श्रीराम स्वयंवर का मंचन शाम सात बजे से।
विजयीपुर में रामलीला मंचन में धनुष यज्ञ का मंचन रात नौ बजे से।
