Kushinagar News:त्रिवेणी चीनी मिल में नए पेराई सत्र का शुभारंभ – Commencement Of The New Crushing Season At Triveni Sugar Mill
रामकोला। त्रिवेणी चीनी मिल में शुक्रवार सुबह विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद नए पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। मिल परिसर में पहुंची पहली बैलगाड़ी के गन्ने की पूजा की गई। इसके बाद प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गन्ना डालकर पेराई कार्य शुरू कराया। नए सत्र की शुरुआत से क्षेत्र के गन्ना किसानों में खुशी है।
पेराई सत्र शुरू होने से किसानों को अपनी फसल की आपूर्ति और समय से तौल कराने में सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्हें गन्ना मूल्य का समय से भुगतान मिलने की उम्मीद है। मिल प्रबंधन ने किसानों से साफ-सुथरा और ताजा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की।
इस अवसर पर कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय, मुख्य रसायनज्ञ संजय तिवारी, मुख्य अभियंता अजीत सिंह, सहायक प्रमुख आशीष सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक मल्ल, अजय गोविंद राव शिशु, सत्यपाल गोविंद राव, डॉ. धनंजय गोविंद राव, सरोज कुंवर सिंह, नीरव गोविंद राव, डॉ. शिवाजी राव, आनंद मिश्रा, विवेक पांडेय, संजय अग्रवाल, रणविजय सिंह, तारकेश्वर गोविंद राव और प्रेम सिंह सहित मिल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
