शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:सौगात…आठ ब्लॉक में बनेंगे 40 पार्क, सुधरेगी ग्रामीणों की सेहत – A Gift… 40 Parks To Be Built Across Eight Blocks; Will Improve The Health Of Rural Residents
कौशांबी

Kaushambi News:सौगात…आठ ब्लॉक में बनेंगे 40 पार्क, सुधरेगी ग्रामीणों की सेहत – A Gift… 40 Parks To Be Built Across Eight Blocks; Will Improve The Health Of Rural Residents

November 20, 2026


सौगात…आठ ब्लॉक में बनेंगे 40 पार्क, सुधरेगी ग्रामीणों की सेहत

मंझनपुर। ग्रामीणों को अब सुबह-शाम टहलने, योग कर सेहत बनाने और बच्चों के साथ सुकून के पल बिताने के लिए शहरों की तरह गांवों में ही पार्क की सुविधा मिलेगी। योजना के मुताबिक जिले के हर ब्लॉक में पांच-पांच विशिष्ट वन और ग्रामीण पार्क बनाए जा रहे हैं। आठ ब्लॉकों के इन 40 पार्कों में टहलने के लिए पाथवे, योग करने के लिए चबूतरे बनाए जाएंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए जाएंगे।

विकसित भारत-जी राम जी (वीबी-ग्राम जी) योजना के तहत विकसित किए जा रहे विशिष्ट वन एवं ग्रामीण पार्क के लिए विभाग की ओर से प्रत्येक स्थल के लिए एक लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। योजना के तहत कुल 40 स्थानों को विकसित किया जाना है।

अधिकारियों का दावा है कि इनमें कुछ गांवों में विशिष्ट वन तैयार हो चुके हैं, जबकि कई स्थानों पर अभी काम चल रहा है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक सभी विकासखंडों में पार्क का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

खाली जमीन पर विकसित हो रहे विशिष्ट वन

ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध खाली जमीन को चिह्नित कर वहां विशिष्ट वन और ग्रामीण पार्क विकसित किए जा रहे हैं। जिन गांवों में खाली जमीन उपलब्ध हो रही है, वहां निर्माण और सुविधाओं की व्यवस्था कराई जा रही है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर पहले से बने अमृत सरोवरों को भी इस योजना से जोड़ा जा रहा है। तालाबों के आसपास बने रास्तों को दुरुस्त कराने के साथ ही वहां जरूरी सुविधाएं विकसित कर उन्हें आकर्षक और उपयोगी बनाया जा रहा है। इसके लिए ग्राम पंचायतों और ग्राम सभा का भी सहयोग लिया जा रहा है।

पाथवे से लेकर योग स्थल तक की होगी व्यवस्था

इन पार्कों में ग्रामीणों के सुबह और शाम टहलने के लिए पाथवे बनाया जाएगा। वहीं, नियमित योग करने वालों के लिए अलग से योग स्थल की व्यवस्था होगी। पार्क में आने वाले लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी। इसके अलावा छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। पीने के पानी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे गांव के बुजुर्गों को सुबह-शाम बैठने और टहलने का स्थान मिलेगा। वहीं युवा और महिलाओं को योग और व्यायाम जैसी गतिविधियों से जोड़ने की तैयारी है।

———————— वर्जन

सभी आठ विकासखंडों में पांच-पांच स्थानों पर विशिष्ट वन और पार्क विकसित कराए जाने हैं। इसके लिए विभाग की ओर से प्रत्येक स्थल के लिए एक-एक लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इस काम में ग्राम सभाओं का सहयोग भी लिया जा रहा है। दिसंबर के अंतिम महीने तक सभी विकासखंडों में निर्धारित कार्य पूरा कराने का लक्ष्य है।- डॉ. विनय मिश्रा, उपायुक्त श्रम रोजगार

मंझनपुर ब्लॉक के अंबावा पूरब स्थित अमृत सरोवर पर विशिष्ट वन के लिए तैयार किया इंटरलॉकिंग सड़क

मंझनपुर ब्लॉक के अंबावा पूरब स्थित अमृत सरोवर पर विशिष्ट वन के लिए तैयार किया इंटरलॉकिंग सड़क

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X