शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambedkar Nagar News:कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार धीमी, यात्री परेशान – Fog Slows Down Trains; Passengers Face Inconvenience
अंबेडकर नगर

Ambedkar Nagar News:कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार धीमी, यात्री परेशान – Fog Slows Down Trains; Passengers Face Inconvenience

November 20, 2026


Fog slows down trains; passengers face inconvenience

 शुक्रवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद

अंबेडकरनगर। मौसम में बदलाव के कारण कोहरे का असर रेल संचालन पर दिख रहा है। शुक्रवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें काफी देरी पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बरेली एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। गंगा सतलज एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से आई, लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री काफी परेशान नजर आए। स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री अमित कुमार ने बताया लखनऊ जाना है, लेकिन ट्रेन समय से विलंब से है। काफी देर से प्लेटफॉर्म पर बैठकर समय बिता रहे हैं।

वहीं, सुमित सोनकर ने बताया कि उनको लुधियाना जाना है, लेकिन ट्रेन लेट होने से इंतजार करना पड़ रहा है। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक दिक्कत हो रही है। पूछताछ काउंटर पर ट्रेन की स्थिति जानने के लिए यात्रियों की भीड़ देखी गई। यात्री लगातार ट्रेनों के आगमन के समय के बारे में जानकारी लेते दिखे। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से आ रही हैं, जिससे यात्रियों को थोड़ी असुविधा हो रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X