शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देहरादून:अनुकृति बोलीं-भाजपा में आना मेरा व्यक्तिगत निर्णय, राजनीतिक या पारिवारिक दबाव में झुकने वाली नहीं – Anukriti Stated That Joining The Bjp Was Her Personal Decision Not To Bow To Political Or Familial Pressure
देहरादून

देहरादून:अनुकृति बोलीं-भाजपा में आना मेरा व्यक्तिगत निर्णय, राजनीतिक या पारिवारिक दबाव में झुकने वाली नहीं – Anukriti Stated That Joining The Bjp Was Her Personal Decision Not To Bow To Political Or Familial Pressure

November 20, 2026


Anukriti stated that joining the BJP was her personal decision not to bow to political or familial pressure

अनुकृति गुसाईं

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए पलटवार किया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन पर चाहे राजनीतिक दबाव बनाया जाए या पारिवारिक, वे किसी भी स्थिति में झुकने वाली नहीं हैं। कांग्रेस नेताओं को दो टूक जवाब देते हुए अनुकृति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेना उनका पूरी तरह से निजी फैसला है। उन्होंने कहा कि जिस तरह आप सभी को अपनी पार्टी के लिए काम करने और अपनी विचारधारा को आगे बढ़ाने का अधिकार है।

उसी तरह अपनी विचारधारा को चुनने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की स्वतंत्रता मुझे भी है। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। कांग्रेस नेतृत्व को ऐसे प्रयासों से बचने की नसीहत देते हुए अनुकृति ने दृढ़ता के साथ अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की एक समर्पित सिपाही हैं। पूरी निष्ठा व मजबूती के साथ अपनी पार्टी के साथ खड़ी हैं। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही हरक सिंह रावत ने मीडिया के सामने स्वीकार किया था कि वे अपनी बहू अनुकृति को भी कांग्रेस में आने के लिए मनाने का प्रयास कर रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X