रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उज्जैन:श्मशान में चिता से छेड़छाड़ करने वाली अघोरी काली फिर चर्चा में, अब जमीन कब्जाने का आरोप – Kali nand giri now accused of grabbing farmer land allegedly chased him with weapon on protesting
उज्जैन

उज्जैन:श्मशान में चिता से छेड़छाड़ करने वाली अघोरी काली फिर चर्चा में, अब जमीन कब्जाने का आरोप – Kali nand giri now accused of grabbing farmer land allegedly chased him with weapon on protesting

November 20, 2026


Kali Nand Giri Now Accused Of Grabbing Farmer Land Allegedly Chased Him With Weapon On Protesting

अघोरी काली के खिलाफ फिर शिकायत

विस्तार

उज्जैन धार्मिक नगरी उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान में जलती चिता से कथित छेड़छाड़ के वायरल वीडियो के बाद चर्चा में आईं अघोरी काली उर्फ नंद गिरी एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उन पर एक किसान की निजी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगा है। पीड़ित किसान ने भैरवगढ़ थाना पुलिस और राजस्व अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

बड़ोदिया पान निवासी किसान अजहर लाला ने शिकायत में बताया कि उनके पिता असलम लाला के नाम साडू माता मंदिर के पास इंदौर बायपास रोड पर 28 बीघा पैतृक जमीन है। आरोप है कि इस जमीन के मुख्य मार्ग से लगे सामने के हिस्से पर अघोरी काली उर्फ नंद गिरी ने कब्जा कर लिया है। किसान का दावा है कि करीब 5 हजार वर्गफीट से अधिक जमीन पर मंदिर बनाकर पक्का निर्माण भी कर लिया गया है। यह पूरी जमीन सिंहस्थ 2028 मेला क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

अजहर लाला का कहना है कि उन्होंने कई बार कथित अवैध निर्माण का विरोध किया और अघोरी से बातचीत कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया। आरोप है कि जब भी वह या उनके परिजन बातचीत करने अथवा विरोध जताने पहुंचते हैं, तो काली नंद गिरी उग्र हो जाती हैं। किसान के मुताबिक, वह हथियार लेकर उनके पीछे दौड़ने लगती हैं। इससे परेशान होकर उन्होंने अब पुलिस और प्रशासन से शिकायत की है।

पुलिस ने राजस्व विभाग के पाले में डाली गेंद

मामले में भैरवगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि विवाद जमीन के स्वामित्व और निर्माण से जुड़ा है। संबंधित जमीन का वास्तविक मालिक कौन है और वहां मंदिर निर्माण की अनुमति है या नहीं, इसकी जांच राजस्व विभाग के स्तर पर की जाएगी। राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस विवाद पर अघोरी काली उर्फ नंद गिरी का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो उनके असिस्टेंट ने फोन उठाया। उन्होंने बताया कि फिलहाल वे व्यस्त हैं और बाद में इस मामले पर बात करेंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X