रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महोबा

Mahoba News:बिना नंबर प्लेट खड़े छह ओवरलोड वाहन जब्त – Six Overloaded Vehicles Parked Without Number Plates Seized

November 21, 2026


कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई में ओवरलोड वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को परिवहन व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। बांदा तिराहे के पास महोबा रोड स्थित एक निजी मैदान में खड़े बिना नंबर प्लेट के पांच ओवरलोड वाहनों को टीम ने कब्जे में लिया। वहीं खजुरिहा-पहरा मार्ग पर बिना प्रपत्र के संचालित एक ओवरलोड डंपर भी पकड़ा गया।

ओवरलोड वाहनों के खड़े होने की सूचना पर एआरटीओ प्रवर्तन फराज अहमद सिद्दीकी, यात्री कर अधिकारी नरेंद्र सिंह और खनिज इंस्पेक्टर जितेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मैदान में खड़े पांचों वाहनों में कोई चालक या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। इस कारण वाहनों के प्रपत्रों की जांच नहीं हो सकी। अधिकारियों ने सभी वाहनों को कब्जे में ले लिया। टीम के पहुंचने से पहले पांच ओवरलोड वाहन मौके से निकल गए। उधर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X