Maharajganj News:तीन युवकों को लाठी-डंडे और सरिया से पीटा, एक गंभीर – The Accused Also Damaged The Bike
भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के विशुनपुर गबडुवा में 16 नवंबर की रात घर लौट रहे तीन युवकों को रास्ते में रोककर लाठी-डंडे और लोहे की सरिया से पीट दिया गया। हमले में शिवपाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मंजेश चौधरी और अंकित को भी चोटें आईं।
शिकायत के मुताबिक, 16 की रात करीब 11:30 बजे राजू गुप्ता, राज चौधरी और एक अन्य व्यक्ति ने तीनों युवकों को घेरकर हमला किया। आरोपियों ने शिवपाल की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
