Pilibhit News:छेड़खानी के आरोप पर महिला ने मचाया शोर, भीड़ ने आरोपी को पीटा – Woman Raised An Alarm Over Molestation Allegation; Crowd Beat Up The Accused
पूरनपुर। महिला के पैंडिल छीनने और छेड़खानी के आरोप पर हुए शोर-शराबा में लोगों ने आरोपी की पकड़कर पिटाई कर दी। आरोपी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि पैंडिल मिलने पर महिला ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया है।
घटना सीमेंट रोड पर शुक्रवार की है। भीड़-भाड़ वाले इलाके में एक महिला ने पैंडिल लूट और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। आरोपी को पकड़कर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामला कोतवाली तक पहुंचा। सीओ विधि भूषण मौर्या ने बताया कि महिला ने पैंडिल गिरने का तर्क देकर कार्रवाई से इन्कार कर दिया। संवाद
