रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kasganj News:हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दाैरान मौत – Person Injured In Accident Dies During Treatment
कासगंज

Kasganj News:हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दाैरान मौत – Person Injured In Accident Dies During Treatment

November 21, 2026


Person injured in accident dies during treatment

फोटो26मृतक राकेश ​कुमार का फाइल फोटो।

कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव सुनहरा निवासी राकेश कुमार (45) की बाइक की टक्कर से घायल होने के बाद उपचार के दाैरान माैत हो गई। उनका आगरा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था और हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर किया था।

रामचंद्र के पुत्र राकेश कुमार 13 नवंबर की रात 8 बजे गांव के पास खड़े थे। इस दाैरान बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।

गंभीर रूप से घायल राकेश को परिजन आगरा के निजी अस्पताल ले गए लेकिन सुधार न होने पर बृहस्पतिवार को उन्हें दिल्ली रेफर किया गया।

दिल्ली ले जाते समय रात करीब 11 बजे रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन शव गांव लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।

मौत से पत्नी निर्मला देवी, पुत्र विनय (26) व बेटियों लक्ष्मी (22) और काजल (20) सहित परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X