Amethi News:संग्रामपुर व जायस के थानेदार बदले – Station House Officers (shos) Of Sangrampur And Jais Replaced
अमेठी सिटी। जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। एसपी सरवणन टी ने दो थाना प्रभारियों समेत कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। संग्रामपुर के थाना प्रभारी संजय सिंह को जायस व जायस के थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह को संग्रामपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उप निरीक्षक अतेंद्र प्रकाश सिंह को इन्हौना से कमरौली भेजा गया है। पुलिस लाइन से शिव गोपाल को भाले सुलतान, विनीत कुमार वर्मा को साइबर क्राइम थाना, राम कृपाल मिश्र और रवि शरण को जामो, राकेश कुमार को अमेठी, धीरेंद्र सिंह चौहान को रामगंज, राजकुमार को मोहनगंज और संध्या सिंह को मुसाफिरखाना भेजा गया है। आलोक कुमार यादव को गौरीगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है। खुर्शीद अंसारी को मुंशीगंज और लालचन्द्र सिंह व अयोध्या प्रसाद को जायस भेजा गया है। कई अन्य पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं।
