रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:बंद मकान में आग लगने से घरेलू सामान जला – Household Items Burnt Due To Fire In A Closed House

November 21, 2026


पुवायां। गांव मजीदपुर के रामनेरश के बंद पड़े मकान में अज्ञात कारणों से आग लगने से घरेलू सामान जल गया। मकान की लिंटर भी चटक गया।

रामनरेश का मकान खाली पड़ा रहता है। पड़ोसी रामस्वरूप ने मकान से धुआं उठता देख रामनरेश के पुत्र अमृत कुमार को जानकारी दी। अमृत कुमार के कॉल करने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस बीच मकान में रखा घरेलू सामान जल चुका था। सूचना पर यूपी-112 पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। अमृत कुमार ने मकान में आग लगाने की आशंका जताई है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर दी गई तो जांच कराई जाएगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X