रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:परीक्षा बनीं मजाक, जल के सूत्र में महापौर, सभासद और विधायक भी बना दिए विकल्प – Examinations Turned Into A Farce; The Mayor, Councilors, And Even An Mla Were Included As Options In A Question About The Chemical Formula For Water
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:परीक्षा बनीं मजाक, जल के सूत्र में महापौर, सभासद और विधायक भी बना दिए विकल्प – Examinations Turned Into A Farce; The Mayor, Councilors, And Even An Mla Were Included As Options In A Question About The Chemical Formula For Water

November 21, 2026


फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में फर्जी तरीके से खरीदे प्रश्नपत्रों की गलतियां अब बच्चों के लिए परेशानी के साथ मनोरंजन का विषय भी बन गई हैं। परीक्षा के चौथे दिन हिंदी और विज्ञान के प्रश्नपत्रों में ऐसी गलतियां सामने आईं कि छात्र ही नहीं, शिक्षक भी पहले सवाल समझने में उलझ गए। जब गलत शब्दों का सही अर्थ समझ आया तो परीक्षा कक्ष में ठहाके लगने लगे। बेसिक शिक्षा विभाग के कारनामे को कोसते रहे। प्रश्नपत्र में कहीं बर्फ को वर्क लिख दिया गया तो कहीं जल का स्थानीय सूत्र के विकल्पों में महापौर, सभासद और विधायक तक शामिल कर दिए गए। बिंदी, मात्रा की तमाम गलतियां रहीं।

कक्षा छह के विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र में प्रश्न संख्या पांच में पूछा गया कि जल का स्थानीय सूत्र है । जबकि सवाल में जल का रासायनिक सूत्र पूछा जाना चाहिए था। हैरानी की बात यह रही कि इसके विकल्पों में महापौर, सभासद और विधायक जैसे शब्द भी दे दिए गए, जिनका जल के रासायनिक सूत्र से कोई संबंध नहीं है। इसी प्रश्नपत्र के प्रश्न संख्या नौ में पूछा गया कि वर्क की कितनी भौतिक अवस्थाएं होती हैं ? जबकि यहां बर्फ लिखा होना चाहिए था।

हिंदी के प्रश्नपत्र में भी गलतियों का सिलसिला जारी रहा। कक्षा आठ के प्रज्ञा विषय के प्रश्नपत्र में वीणावादिनी वर दे को विना वादिनी वर दे.. छाप दिया गया। वहीं कक्षा सात के प्रश्नपत्र में प्रश्न संख्या नौ और 15 में महाभारत के युद्ध का कारण पूछने वाला एक ही सवाल दो बार छाप दिया गया।

1.41 लाख परीक्षर्थियों के भविष्य से खिलवाड़

गौरतलब है कि डायट से तैयार प्रश्नपत्रों को गायब कर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अलग से प्रश्नपत्रों की खरीद किए जाने का मामला पहले ही सामने आ चुका है। इस प्रक्रिया में करीब 1.41 लाख छात्र-छात्राओं की परीक्षा प्रभावित हो रही है। मामला सामने आने के बाद भी इन्हीं प्रश्नपत्रों से परीक्षाएं कराई जा रही हैं, उन पेपर में भी तमाम गलतियां हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर प्रश्नपत्रों की छपाई और वितरण से पहले उनकी जांच किस स्तर पर की गई।

फर्जीवाडे़ पर चुप्पी, छात्रा के जवाब पर शिक्षक को कार्रवाई की चेतावनी

फिरोजाबाद। सरकार परीक्षाओं में पारदर्शिता और सख्ती की बात कर रही है। फिरोजाबाद के बेसिक शिक्षा विभाग में प्रश्नपत्रों की कथित गड़बड़ी पर अब तक जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। हैरानी यह है कि गलतियों से भरे प्रश्नपत्रों के जरिये ही परीक्षाएं कराई जा रही हैं। दूसरी ओर कक्षा तीन की एक छात्रा के उत्तर पुस्तिका में जवाब पर बीएसए ने शिक्षक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की चेतावनी दे दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X