रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambala News:बोह में बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात – Thakur Ji Wedding Procession Taken Out In Boh, Accompanied By A Musical Band
अंबाला

Ambala News:बोह में बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात – Thakur Ji Wedding Procession Taken Out In Boh, Accompanied By A Musical Band

November 21, 2026


Thakur Ji wedding procession taken out in Boh, accompanied by a musical band

गांव बोह में ठाकुर जी एवं तुलसी माता के विवाह समारोह के दौरान मौजूद श्रद्धालु। प्रवक्ता
– फोटो : Archive

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। छावनी के गांव बोह में शुक्रवार को ठाकुर जी और तुलसी माता के विवाह समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान गांव में उत्सव का माहौल रहा। दोपहर 12 बजे श्री राधा-कृष्ण मंदिर से बैंड-बाजों के साथ ठाकुर जी की बारात निकाली गई। बारात पक्का तालाब होते हुए संदीप शर्मा के निवास की ओर बढ़ी।

रास्ते में श्रद्धालु नाचते-गाते चले और ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। बारातियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। समारोह में ठाकुर जी के माता-पिता ज्ञानेश पुरी व रामेती देवी तथा तुलसी माता के माता-पिता संदीप शर्मा व रिंकी शर्मा के परिवार ने ग्रामवासियों को आमंत्रित किया। तुलसी माता के परिवार की ओर से भोजन और प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के महासचिव सुभाष शर्मा, कैशियर विनीत शर्मा सहित अनेक सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X