रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:स्वगणना में जिले प्रदेश में 14 वें स्थान पर पहुंचा – The District Reached The 14th Position In The State In The Self-enumeration Exercise

November 21, 2026


फिरोजाबाद। जिले में शुक्रवार की शाम तक जिले में 15213 परिवारों के द्वारा स्वगणना पूरी कर ली गई थी। इसके साथ ही जिले प्रदेश में 14 वें स्थान पर पहुंच गया। जनगणना के जिला प्रभारी अजीत सिंह ने कहा कि शनिवार को पुलिस लाइन के बहुउद्देश्यीय हाल में एसपी सिटी एवं एसपी देहात सहित अन्य अधिकारियों की स्वगणना कराई जाएगी।

डीएम संतोष कुमार शर्मा के निर्देशन में संचालित की जा रही स्वगणना के तहत जिले में प्रगणकों के साथ-साथ जिला स्तरीय अफसरों के द्वारा भी स्वगणना की जा रही है। सघन अभियान का परिणाम है कि जिले में स्वगणना का काम काफी तेजी से चल रहा है। शुक्रवार को दोपहर बाद तक जिला 14 वें स्थान पर पहुंच गया। जिले में जनगणना का काम शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक में संचालित किया जा रहा है। जिला जनगणना के प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शाम को साढ़े तीन बजे तक जिले में ग्रामीण अंचल में 11883 परिवार तथा नगर निगम क्षेत्र में 1200 से अधिक परिवारों ने स्वगणना का काम पूरा कर लिया था। इस प्रकार जिले में अभी तक 13083 परिवारों ने स्वगणना का काम पूर्ण कर लिया है। लेकिन शाम तक यह आंकड़ा 15213 उन्होंने कहा कि 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन प्रांगण के हाल में एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, एसपी देहात अनुज चौधरी के साथ ही अन्य अफसरों के द्वारा स्वगणना की जाएगी। उन्होंने जिले के नागरिकों से भी स्वगणना करने का आह्वान किया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X