‘जब जिद पे आ गईं पार्वती’, गाते बच्चे ने जीता लोगों का दिल, रशियन मां के चेहरे पर दिखी खुशी, वीडियो हुआ वायरल!
Last Updated:
फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ‘जब जिद पे आ गईं पार्वती’ गाते एक छोटे बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हिंदी नहीं बोलने वाला बच्चा पूरे उत्साह से भजन गा रहा है, जिसे देखकर उसकी रशियन मां भी हैरान रह जाती हैं. मां-बेटे के इस प्यारे वीडियो पर यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं और भारतीय भक्ति संगीत की तारीफ कर रहे हैं.
‘जब जिद पे आ गईं पार्वती’ गाते बच्चे को हैरान रह गई रशियन मां(फोटो: Instagram-@bharatirussijodi)
कई बार किसी गाने की धुन ऐसी होती है कि भाषा समझ में न आने पर भी वह दिल में उतर जाती है. खासकर भक्ति गीतों की बात करें तो उनकी मिठास और भाव लोगों को आसानी से जोड़ लेते हैं. इन दिनों फिल्म ‘हनुमान अंश’ का भजन ‘जब जिद पे आ गईं पार्वती’ सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय हो रहा है. इस गाने पर बच्चे से लेकर बड़े तक रील बना रहे हैं. अब इसी भजन पर एक छोटे से NRI बच्चे का वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. बच्चा हिंदी बोलना नहीं जानता, लेकिन पूरे उत्साह के साथ भजन गाता नजर आ रहा है. उसे ऐसा गाते देख उसकी रशियन मां भी हैरान रह जाती हैं. मां-बेटे का यह प्यारा पल इंटरनेट पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
हिंदी नहीं बोलता, फिर भी भजन के बोल गा रहा बच्चा
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को भारतीय-रशियन कपल के अकाउंट @bharatirussijodi से शेयर किया गया है. वीडियो में छोटा बच्चा बड़े उत्साह के साथ ‘जब ज़िद पे आ गईं पार्वती, समझाने पहुंचे सप्तऋषि…’ गाता नजर आता है. उसके चेहरे के भाव और गाने का अंदाज देखकर लोग मुस्कुराने लगते हैं. खास बात यह है कि बच्चा हिंदी नहीं बोलता, लेकिन उसे इस भजन के बोल अच्छी तरह याद हैं. बेटे को इस तरह गाते देख उसकी रशियन मां साशा भी हैरान रह जाती हैं. वह बच्चे को एकटक देखती रहती हैं, मानो उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा हो कि उनका बेटा इतनी आसानी से हिंदी भजन गा रहा है. वीडियो के कैप्शन में भी इसी बात का जिक्र किया गया है कि घर से दूर रहने वाला छोटा NRI बच्चा हिंदी नहीं बोलता, फिर भी पार्वती वाला गाना गा रहा है.
View this post on Instagram
