वन विभाग की कानपुर मंडल की वार्षिक जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को किदवई नगर स्थित वानिकी प्रशिक्षण संस्थान में शुरू हुई है। प्रतियोगिता में मंडल के छह वन प्रभागों सहित कानपुर प्राणि उद्यान, इटावा लायन सफारी और वानिकी प्रशिक्षण संस्थान के करीब 150 अधिकारी व कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता में क्रिकेट, रस्साकसी, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबाल, पावरलिफ्टिंग, लॉन टेनिस और कैरम सहित विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं होंगी। इसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद और इटावा वन प्रभागों के प्रतिभागी खेल रहे हैं।