अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ को अपना पहला करोड़पति मिल गया है। जलगांव के रहने वाले 28 साल के भूषण ठाकरे ने 1 करोड़ रुपये जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। अब वह शो के 7 करोड़ रुपये के जैकपॉट सवाल का सामना करेंगे।
भूषण की यह कामयाबी इसलिए भी खास है, क्योंकि कभी वह महज 24 रुपये लेकर मुंबई आए थे। उनके मन में अपने और परिवार के लिए बेहतर जिंदगी बनाने का सपना था। अब केबीसी के मंच पर 1 करोड़ रुपये जीतकर वह अपने सपने के एक कदम और करीब पहुंच गए हैं।