रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bhiwani News:खंड स्तरीय कला उत्सव…किताबी दायरे से बाहर निकली प्रतिभा ने मंच पर बिखेरा जलवा – Block-level Art Festival… Talent That Went Beyond The Confines Of Books Shone Brightly On Stage
भिवानी

Bhiwani News:खंड स्तरीय कला उत्सव…किताबी दायरे से बाहर निकली प्रतिभा ने मंच पर बिखेरा जलवा – Block-level Art Festival… Talent That Went Beyond The Confines Of Books Shone Brightly On Stage

November 21, 2026


भिवानी। पढ़ाई की किताबों से निकलकर जब बच्चों को कला का मंच मिलता है तो उनकी प्रतिभा नए रंग दिखाती है। खंड स्तरीय कला उत्सव में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, थियेटर, कहानी और संगीत प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान मंच पर प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा।

शिक्षा विभाग की ओर से खंडस्तरीय कला उत्सव अनाज मंडी स्थित जनसेवा विद्या विहार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी युद्धवीर सिंह ने कहा कि विभिन्न कलाओं के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित मंच मिलता है। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास भी जरूरी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र भारद्वाज ने की। नोडल अधिकारी प्रवेश गौतम भी मौजूद रहे। कमल सिंह, मनीष कुमार और लक्ष्मण गौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक प्रवक्ता प्रवेश गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर सोनिया, रीतू, शीतल भारद्वाज, सुनीता, आशा सांगवान, पूजा, सुमन, सुशीला, अनीता, सोनिया, सुनैना मौजूद रहे।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

समूह नृत्य में एसआरएस भिवानी स्कूल प्रथम, पीएमश्री कन्या स्कूल द्वितीय और मेगा माइंड स्कूल तृतीय रहा। थियेटर में वैश्य इंटरनेशनल स्कूल भिवानी प्रथम और राजकीय कन्या स्कूल देवसर द्वितीय रहा। कहानी प्रतियोगिता में पीएमश्री कन्या स्कूल प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालुवास द्वितीय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरककलां तृतीय रहा।

एकल नृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरककलां की तन्नू प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंढाणा की पारूल द्वितीय और सेंट जेवियर्स स्कूल की संजना तृतीय रही। वोकल म्यूजिक में जनसेवा विद्या विहार की साक्षी मेहरा प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंढाणा के मनदीप द्वितीय रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X