रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
टीकमगढ़:शोक संवेदना व्यक्त करने पलेरा पहुंचे मुख्यमंत्री, विधायक की माताजी के निधन पर दुख जताया – Tikamgarh: Cm Mohan Yadav Visits Mla Harishankar Khatik’s Home To Offer Condolences On His Mother’s Demise
टीकमगढ़

टीकमगढ़:शोक संवेदना व्यक्त करने पलेरा पहुंचे मुख्यमंत्री, विधायक की माताजी के निधन पर दुख जताया – Tikamgarh: Cm Mohan Yadav Visits Mla Harishankar Khatik’s Home To Offer Condolences On His Mother’s Demise

November 21, 2026


Tikamgarh: CM Mohan Yadav Visits MLA Harishankar Khatik’s Home to Offer Condolences on His Mother’s Demise

श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को टीकमगढ़ जिले के पलेरा नगर पहुंचे, जहां उन्होंने जतारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरिशंकर खटीक के निवास पर पहुंचकर उनकी माताजी स्वर्गीय रामबाई खटीक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक हरिशंकर खटीक एवं उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत रामबाई खटीक के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां का निधन किसी भी परिवार के लिए अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति होती है। मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद जीवनभर परिवार के लिए संबल बना रहता है। उन्होंने परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की बात कही तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें: मंडला: पेयजल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, खाली बर्तन रखकर किया चक्काजाम, डेढ़ घंटे तक थमा रहा यातायात

मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताया और उनकी पीड़ा साझा करते हुए संवेदनाएं प्रकट कीं। उनका पलेरा दौरा पूरी तरह पारिवारिक शोक संवेदना के लिए रहा। मुख्यमंत्री का आत्मीय व्यवहार और व्यक्तिगत रूप से परिवार के बीच पहुंचकर दुख साझा करना उपस्थित लोगों के लिए भावुक क्षण रहा।

विधायक हरिशंकर खटीक की माताजी के निधन से जतारा विधानसभा क्षेत्र सहित टीकमगढ़ जिले में शोक का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों और परिचितों द्वारा भी शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के पलेरा आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। परिजनों ने मुख्यमंत्री के आगमन, आत्मीयता और संवेदना व्यक्त करने पर आभार जताया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X