रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mirzapur News:11000 दीपों से जगमगाया विंध्यवासिनी धाम – Vindhyavasini Dham Illuminated By 11,000 Lamps
मिर्ज़ापुर

Mirzapur News:11000 दीपों से जगमगाया विंध्यवासिनी धाम – Vindhyavasini Dham Illuminated By 11,000 Lamps

November 21, 2026


Vindhyavasini Dham illuminated by 11,000 lamps

मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में दीप सजाते श्रद्धालु।- संवाद।
– फोटो : Archive

विंध्याचल। प्रबोधिनी एकादशी पर शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर आयोजित दीपदान महोत्सव में मंदिर परिसर को 11 हजार दीपों से सजाया गया। दीपों की रोशनी से विंध्य कॉरिडोर जगमगा उठा। भोर में मंगला आरती के बाद शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी के अनुसार, देर शाम तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए।

शुक्रवार की सुबह पक्काघाट, दीवानघाट, अखाड़ाघाट सहित अन्य गंगाघाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ रही। स्नान-ध्यान के बाद श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए गर्भगृह की ओर जाने वाले मार्गों पर कतारबद्ध रहे। मां की चारों पहर आरती और शृंगार किया गया। शाम को प्रधान शृंगारिया पं. शेखर शरण उपाध्याय के नेतृत्व में मंदिर परिसर में 11 हजार दीप जलाए गए। इसमें स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद भव्य देवी जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X