रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बांदा

Banda News:किन्नरों के गुटों में क्षेत्र को लेकर विवाद – Disputes Over Territory Among Groups Of Transgender Individuals

November 21, 2026


करतल। किन्नरों के दो गुटों के बीच क्षेत्र को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। शर्मीली उर्फ वरदानी (60) और उनकी शिष्य पूर्णिमा ने थाना नरैनी में शिकायत कर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

शर्मीली ने बताया कि वह 25 वर्षों से नरैनी तहसील क्षेत्र और मध्य प्रदेश की सीमा तक परंपरा के अनुसार बधाई मांग रही हैं। वृद्धावस्था और बीमारी के चलते उन्होंने अपनी उत्तराधिकारी पूर्णिमा को करतल से मध्य प्रदेश की सीमा तक का क्षेत्र सौंपा है।

आरोप है कि अतर्रा के कुछ किन्नर उनके क्षेत्र में हस्तक्षेप कर विवाद कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक नरैनी संतोष कुमार ओझा ने बताया कि दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया गया है। अगर कोई विवाद करता है तो पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X