रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आगरा:कूड़ा डालने को लेकर भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडे चले और हुआ पथराव; 10 नामजद पर Fir हुई दर्ज – Garbage Disposal Dispute Turns Violent In Agra, 10 Named In Fir
कासगंज

आगरा:कूड़ा डालने को लेकर भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडे चले और हुआ पथराव; 10 नामजद पर Fir हुई दर्ज – Garbage Disposal Dispute Turns Violent In Agra, 10 Named In Fir

November 21, 2026


Garbage Disposal Dispute Turns Violent in Agra, 10 Named in FIR

FIR Demo

विस्तार

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में घर के बाहर कूड़ा डालने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। पथराव भी हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ओर के 10 नामजद और पांच-छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

घटना 17 नवंबर की है। यूपी 112 पर शिकायत मिलने पर ताजगंज पुलिस वाल्मीकि बस्ती में तीरथ कुमार के घर के पास पहुंची। दो पक्षों में मारपीट हो रही थी। एक पक्ष तीरथ कुमार, मानव, विकास, मंजू देवी और शिल्पा का, दूसरा पक्ष ओमी के पुत्रों कुलदीप, विकास उर्फ बीके, अप्पी और ओमी के भाई सुनील का था।

पुलिस को देखकर दोनों पक्ष एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए कार्रवाई की। 19 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X