रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
वेलिंगटन टेस्ट:न्यूजीलैंड के घर में भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम, टॉप-5 ने बनाए 50+ रन; तीन शतकीय साझेदारी – Ind Vs Nz Day 3 Highlights: India Vs New Zealand 1st Test Day Report Highlights And Scorecard Key Moments
क्रिकेट

November 21, 2026

IND vs NZ Day 3 Highlights: India Vs New Zealand 1st Test day report highlights and scorecard key moments

गिल और केएल राहुल
– फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। तीसरा दिन पूरी तरह भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा और कीवी गेंदबाजों को आज सिर्फ तीन ही सफलता मिली। भारत के लिए केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली, जबकि कप्तान शुभमन गिल दो रन से शतक लगाने से चूक गए। दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने पहली पारी में चार विकेट पर 486 रन बनाए हैं और उसे 118 रन की बढ़त मिल चुकी है। स्टंप्स के समय ऋषभ पंत 55 और नाइट वॉचमैन के तौर पर उतरे अंशुल कंबोज खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद थे। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X