Rishikesh News:पंचूर गांव में हुआ श्रीमद्भागवत गीता का पाठ – Recitation Of The Srimad Bhagavad Gita Took Place In Panchur Village
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के मृत्युपरांत पंचूर गांव में श्रीमद्भागवत गीता का पाठ किया गया। योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पंचूर पहुंचने पर परिजनों से माता की आत्मा की शांति के लिए पाठ करवाने को कहा था। उनकी बात पर परिजनों ने शाम को ही पाठ का आयोजन कराया। श्रीमद्भागवत गीता का पाठ पंचूर निवासी डॉ. सूरज मोहन आचार्य ने किया। शाम के समय हुए इस पाठ में परिजनों के लोग भी शामिल हुए। मान्यता है कि मृत्युपरांत मोक्ष प्राप्ति के लिए श्रीमद्भागवत पाठ किया जाता है। इससे दिवंगत आत्मा को शांति मिलती है और परिजनों को भी संबल मिलता है। यह पाठ करीब डेढ़ घंटे का होता है। पाठ के दौरान माता सावित्री देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
