Jaunpur News:78.34 लाख से रामदयालगंज-बिंदुली संपर्क मार्ग का होगा कायाकल्प – Ramdayalganj-binduli Connecting Road To Be Transformed At A Cost Of Rs 78.34 Lakh
जौनपुर। रामदयालगंज-बिंदुली संपर्क मार्ग से हरखपुर ब्राह्मण बस्ती संपर्क मार्ग को सुधारा जाएगा। इसमें कुल 78 लाख 34 हजार खर्च किया जाएगा। जिसकी स्वीकृति शासन की ओर से मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर निर्माण कार्य कराया जाएगा। मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के रामदयालगंज सादात बिंदुुली संपर्क मार्ग से हरखपुर ब्राह्मण बस्ती संपर्क मार्ग को नवनिर्माण के तहत सुधारा जाएगा। इस मार्ग पर प्रतिदिन 10 हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है। सड़क बदहाल होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इस मौसम में सड़क कीचड़युक्त हो जाने से समस्याएं और बढ़ जाती है। इसकी मरम्मत के लिए लगातार लोगों द्वारा मांग की जा रही थी जिसके मद्देनजर लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर पर भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेश राव ने बताया कि रामदयालगंज सादात बिंदुुली संपर्क मार्ग से हरखपुर ब्राह्मण बस्ती संपर्क मार्ग को नवनिर्माण के तहत सुधारा जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
