रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
वेद और वेदांग वैदिक संस्कृति के आधार :आर्य – The Vedas And Vedangas: The Foundation Of Vedic Culture
जींद

वेद और वेदांग वैदिक संस्कृति के आधार :आर्य – The Vedas And Vedangas: The Foundation Of Vedic Culture

November 29, 2026


The Vedas and Vedangas: The Foundation of Vedic Culture

फोटो 4 नरवाना। यज्ञ हवन करते हुए आर्य समाज लोग। स्रोत समाज।

नरवाना। आर्य समाज नरवाना में आयोजित साप्ताहिक सत्संग में पर्यावरण की शुद्धि और समृद्धि के लिए यज्ञ-हवन किया गया। धर्मपाल, यशपाल और डॉ. प्रताप सिंह आर्य ने भजनों के माध्यम से ईश्वर स्तुति, प्रार्थना, उपासना और योग साधना का महत्व बताया। आर्य समाज के प्रधान चंद्रकांत आर्य ने कहा कि वेद और वेदांग भारतीय वैदिक संस्कृति के आधार हैं। समाज को वैदिक साहित्य के ज्ञान से परिचित करवाना आर्य समाज का प्रमुख कर्तव्य है। उन्होंने दानवीर छाजू राम के जीवन और स्वतंत्रता सेनानियों के सहयोग में उनके योगदान की जानकारी दी। जयपाल सिंह आर्य ने किसानों को समाज और राष्ट्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए अपनी जमीन और जमीर की रक्षा करने का आह्वान किया। मिथलेश शास्त्री ने अध्यात्म को मनुष्य के उद्धार का श्रेष्ठ मार्ग बताया। इस अवसर पर वेदपाल आर्य, बलबीर सिंह, संजीव और करण मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X