रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पलवल

Palwal News:एसडीएम को शुगर मिल का अतिरिक्त प्रभार – Additional Charge Of Sugar Mill Given To Sdm

November 29, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। एसडीएम होडल बैलीना ने शनिवार को शुगर मिल पलवल के प्रबंध निदेशक (एमडी) का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर पेराई सत्र और मिल के संचालन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेराई सत्र के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मिल में आने वाले किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। इसके बाद उन्होंने गन्ना यार्ड का दौरा कर किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश देते हुए किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मिल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X