रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गुरुग्राम

Gurugram News:दुकान बेचने के नाम पर 32.45 लाख की धोखाधड़ी, चार गिरफ्तार – Fraud Of 32.45 Lakh In The Name Of Selling A Shop Four Arrested

November 22, 2026


– दुकान का क्षेत्रफल बढ़ाकर 32.45 लाख रुपये की धोखाधड़ी, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

– कन्वेंस डीड में 40 वर्गफुट क्षेत्रफल दर्शाया, मौके पर केवल 9.88 वर्गफुट मिली दुकान

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। दुकान बेचने के नाम पर 32.45 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कन्वेंस डीड में दुकान का क्षेत्रफल वास्तविक से अधिक दर्शाया था। पुलिस ने चारों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने छह अगस्त 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपियों ने उसे 32 माइलस्टोन स्थित दुकान नंबर जी-165ए बेचने के नाम पर 32 लाख 45 हजार रुपये लिए थे। कन्वेंस डीड में दुकान का क्षेत्रफल 40 वर्गफुट दर्शाया गया था, जबकि वास्तविक क्षेत्रफल केवल 9.88 वर्गफुट पाया गया। आरोपियों ने दुकान को लीज पर देकर नियमित किराया दिलाने का आश्वासन भी दिया था। कुछ समय तक किराया देने के बाद भुगतान बंद कर दिया गया। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आर्थिक अपराध शाखा-1 को सौंप दी। टीम ने 21 अक्तूबर 2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

परिसर के निदेशक पर साजिश का आरोप-

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरीन शर्मा, ध्रुवदत्त शर्मा, अनुभव शर्मा और ममता शर्मा के रूप में हुई है। सभी सेक्टर-15 पार्ट-2 के निवासी हैं। पुलिस पूछताछ में अनुभव शर्मा को परिसर का निदेशक बताया गया है। आरोप है कि उसने अपने बेटे, बेटी और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की। उसकी पत्नी ममता शर्मा भी कथित रूप से इसमें शामिल थी।

अन्य निवेशकों से धोखाधड़ी की जांच-

पुलिस के अनुसार, दुकान को ग्रोथ हॉस्पिटैलिटी एलएलपी के माध्यम से लीज पर देने का आश्वासन दिया गया था। यह कंपनी भी अनुभव शर्मा की बताई गई है। आरोपियों पर अन्य निवेशकों को बैंक के पास गिरवी रखी संपत्ति बेचने का भी आरोप है। एसीपी विशाल ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। चारों आरोपियों से पूछताछ कर अन्य निवेशकों और रकम के इस्तेमाल की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X