रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:पिकनिक में खेलों और अंताक्षरी से बच्चों ने किया मनोरंजन – Children Enjoyed Themselves At The Picnic With Games And Antakshari

November 22, 2026


फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी स्थित केएल मेहता स्कूल की ओर से शनिवार को विद्यार्थियों को सेक्टर-31 के पार्क में पिकनिक पर ले जाया गया। इसमें 30 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पार्क में पहुंचकर बच्चों ने खूब मस्ती की और प्रकृति के बीच समय बिताया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए म्यूजिकल चेयर, दौड़, रस्सी कूद और रिले रेस जैसी छोटी-छोटी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने अंताक्षरी और समूह गतिविधियों में भी उत्साह से भाग लिया। पिकनिक के दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया और खेलों के माध्यम से मनोरंजन किया। इस आयोजन से बच्चों में उत्साह और खुशी देखने को मिली।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X