रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कानपुर

Kanpur News:आईएमए के अध्यक्ष और सचिव को मिलेगा पुरस्कार – Ima President And Secretary To Receive Award

November 22, 2026


कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) यूपी स्टेट की ओर से वर्ष 2026 के वार्षिक पुरस्कारों के लिए आईएमए कानपुर शाखा और उसके कई सदस्यों का चयन किया गया है। आईएमए यूपी स्टेट के मानद राज्य सचिव डॉ. आशीष अग्रवाल की ओर से सत्र 2025-26 के उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान देने की घोषणा की गई।

शाखा स्तर पर आईएमए कानपुर को यूपी स्टेट की दूसरी सर्वश्रेष्ठ स्थानीय शाखा के रूप में डॉ. जीबी कबराजी अवार्ड तथा वर्ष 2025-26 के दौरान समग्र असाधारण प्रदर्शन के लिए सुषमा राधेश्याम मेमोरियल अवार्ड के लिए चुना गया है। व्यक्तिगत श्रेणियों में दूसरी सर्वश्रेष्ठ स्थानीय शाखा अध्यक्ष के लिए डॉ. अनुराग मल्होत्रा को डॉ. वीके कपूर अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ सचिव के लिए डॉ. शालिनी मोहन को डॉ. ज्ञान पी लाल एवं सुमन एकेडमिक अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा। डॉ. एसके गौतम को आईएमए बुलेटिन के सर्वश्रेष्ठ संपादक के रूप में डॉ. वीके जैन एवं श्रीमती स्नेह जैन अवॉर्ड, डॉ. कुणाल सहाय को आईएमए-एएमएस यूपी स्टेट के सर्वश्रेष्ठ सब-चैप्टर चेयरमैन के रूप में श्री अभिषेक अग्रवाल मेमोरियल अवॉर्ड और डॉ. गणेश शंकर को समुदाय में सर्वश्रेष्ठ मानसिक स्वास्थ्य सेवा के लिए डॉ. सतीश चंद्र गुप्ता मेमोरियल अवॉर्ड दिया जाएगा। संगठन में योगदान के लिए डॉ. प्रवीण कटियार और डॉ. विकास मिश्रा को प्रेसिडेंट एप्रिसिएशन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। ये सभी पुरस्कार 28 और 29 नवंबर 2026 को प्रयागराज में आयोजित होने वाले आईएमए यूपी स्टेट वार्षिक सम्मेलन में दिए जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X