रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sirmour News:जूनियो के पास बोलेरो गिरी, दंपती घायल – Bolero Falls Near Junio; Couple Injured
सिरमौर

Sirmour News:जूनियो के पास बोलेरो गिरी, दंपती घायल – Bolero Falls Near Junio; Couple Injured

November 22, 2026


Bolero falls near Junio; couple injured

सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो जीप। स्रोत: वीडियो ग्रेब

लोगों ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद सोलन रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़/नाहन (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 से 60 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में जीप सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार घंडूरी निवासी सुरेंद्र (50) अपनी पत्नी रीना (47) के साथ शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे बोलेरो (एचपी 71 ए 2005) में घर लौट रहे थे। दंपती रिश्तेदारों को घर में होने वाले मांगलिक कार्यक्रम का निमंत्रण देकर वापस आ रहा था। इसी दौरान जूनियो गांव के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें नागरिक अस्पताल राजगढ़ ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल सोलन रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी राजविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल सोलन रेफर किया गया है। फिलहाल दोनों की हालत ठीक है और वे बातचीत कर रहे हैं। महिला को कुछ अधिक चोटें आई हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X