रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:शंभू रेलवे ब्लास्ट केस में अमेरिका से डिपोर्ट युवक 10 दिन के पुलिस रिमांड पर, एनआईए करेगी पूछताछ – Youth Deported From The Us In Connection With The Shambhu Railway Blast Case Placed On 10-day Police Remand; Nia To Conduct Questioning

November 22, 2026


मोहाली। शंभू रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाए गए आरोपी सिंदर सिंह ठिकरीवाला को मोहाली की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दिन के लिए एनआईए की कस्टडी में भेज दिया। एनआईए ने आरोपी से पूछताछ के लिए अदालत से 20 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने 10 दिन की हिरासत मंजूर की।

आरोपी की ओर से पेश हुए वकील जसपाल सिंह मंझपुर ने दावा किया कि सिंदर सिंह का रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट से कोई सीधा संबंध नहीं है। अभियोजन पक्ष का पूरा मामला कथित तौर पर उकसाने के आरोप पर आधारित है। आरोपी जनवरी 2022 में भारत छोड़कर अलग-अलग रास्तों से अमेरिका पहुंचा था। अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के बाद उसे भारत लाया गया और शुक्रवार को विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया। वकील मंझपुर के मुताबिक, एनआईए इस मामले में पहले ही आठ अन्य युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन आरोपियों के खिलाफ अदालत में चालान भी पेश किया जा चुका है, हालांकि अभी आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।

वीडियो सामने आने के बाद आया था जांच के दायरे में

यह मामला 28 फरवरी 2026 को शंभू रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके से जुड़ा है। जांच एजेंसी ने कथित तौर पर एक वीडियो सामने आने के बाद सिंदर सिंह ठिकरीवाला को भी इस मामले में नामजद किया था। इसके बाद विदेश में उसकी गिरफ्तारी और भारत लाने की कार्रवाई शुरू की गई। अब अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचे आरोपी से एनआईए मामले से जुड़े तथ्यों और कथित भूमिका को लेकर पूछताछ करेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X