Battle of Boyra 1971: ‘सेबर स्लेयर’ नैट का वो पराक्रम, जब युद्ध शुरू होने से पहले ही कांप उठा था पाक
‘सेबर स्लेयर’ नैट का वो पराक्रम, जब युद्ध शुरू होने से पहले ही कांप उठा था पाक
Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Battle of Boyra 1971: बॉयरा का युद्ध भारतीय वायुसेना के इतिहास का ऐसा अध्याय है जब युद्ध शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान को अपनी ताकत का अहसास हो गया था. 22 नवंबर को बॉयरा के आसमान में भारतीय फोलैंड नैट विमानों का सामना पाकिस्तानी F-86 सेबर जेट्स से हुआ. तीन मिनट से भी कम चली इस हवाई भिड़ंत में दो पाकिस्तानी विमान मार गिराए गए और तीसरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ. भारतीय नैट सुरक्षित लौट आए. अपनी फुर्ती और पराक्रम के कारण नैट को ‘सेबर स्लेयर’ कहा गया. जानिए इस ऐतिहासिक लड़ाई की पूरी कहानी और इसका 1971 की जंग पर असर.
22 नवंबर 1971 को बॉयरा के आसमान में भारतीय वायुसेना के फोलैंड नैट विमानों ने पाकिस्तानी F-86 सेबर जेट्स को चुनौती दी. (फोटो X/@IAF_MCC)
22 नवंबर 1971 की तारीख भारतीय वायुसेना के इतिहास में खास जगह रखती है. उस दिन पूर्वी पाकिस्तान की सीमा के पास बॉयरा के आसमान में ऐसा मुकाबला हुआ जिसने पाकिस्तान को भारतीय वायुसेना की ताकत का अहसास करा दिया. भारतीय वायुसेना के छोटे लेकिन बेहद फुर्तीले फोलैंड नैट लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तानी F-86 सेबर जेट्स को ललकारा. कुछ ही मिनट में मुकाबले का नतीजा सामने था. दो पाकिस्तानी सेबर मार गिराए गए और तीसरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. भारतीय नैट सुरक्षित लौट आए. इसी पराक्रम के बाद नैट को ‘सेबर स्लेयर’ यानी सेबर का शिकारी कहा जाने लगा. दिलचस्प बात यह है कि यह सब 1971 की भारत-पाकिस्तान जंग के औपचारिक ऐलान से करीब 11 दिन पहले हुआ था.
बॉयरा की यह लड़ाई महज दो देशों के लड़ाकू विमानों के बीच हुई भिड़ंत नहीं थी. इसके पीछे पूर्वी पाकिस्तान में तेजी से बदलते हालात थे. लाखों शरणार्थी भारत पहुंच रहे थे. मुक्ति वाहिनी पाकिस्तानी सेना के खिलाफ सक्रिय थी और भारतीय सेना भी सीमा पर मोर्चा संभाले हुए थी. तनाव इतना बढ़ चुका था कि कभी भी बड़ा टकराव हो सकता था. ऐसे समय में पाकिस्तानी विमानों ने भारतीय सीमा में घुसकर जमीन पर मौजूद सैनिकों को निशाना बनाया. भारतीय रडार ने उनकी हलचल पकड़ी और दमदम एयरबेस से नैट विमानों को रवाना कर दिया गया. इसके बाद आसमान में जो हुआ उसने आने वाली जंग का संकेत दे दिया.ॉ
#ThisDayThatYear | 22 November 1971
In the historic Battle of Boyra, four IAF Folland Gnats of No. 22 Squadron ‘Swifts’, scrambled from Dum Dum airfield, intercepted four intruding PAF F-86 Sabres that had violated Indian airspace and attacked Indian ground positions.
In a lightning dogfight lasting under three minutes, two PAF Sabres were shot down and a third was severely damaged, while all four IAF Gnats returned safely to base—drawing first aerial blood before the formal outbreak of the 1971 War.
A defining display of courage, skill, and precision, the Battle of Boyra showcased the IAF’s combat edge and set the tone for India’s decisive air campaign in the East.
https://t.co/dj9lL8WXtr
#IndianAirForce #IAFHistory #BattleOfBoyra #1971War
@DefenceMinIndia @SpokespersonMoD @HQ_IDS_India @adgpi @indiannavy @CareerinIAF @air_veterans

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login
