रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
क्या पारी से जीत पाएगा भारत?:आखिरी दिन लेने होंगे आठ विकेट, न्यूजीलैंड 233 रन पीछे; जानिए आज क्या-क्या हुआ – India Vs New Zealand Day4 Highlights Ind Vs Nz 2026 1st Test Match At Basin Reserve Stadium Updates
ब्रेकिंग न्यूज़

November 22, 2026

India vs New Zealand Day4 Highlights ind vs NZ 2026 1st test match at Basin Reserve stadium updates

भारत बनाम न्यूजीलैंड
– फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम ने वेलिंगटन टेस्ट के चौथे दिन पूरी तरह अपना दबदबा बनाए रखा। ऋषभ पंत के तूफानी शतक और ध्रुव जुरेल की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने पहली पारी नौ विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित की। इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 352 रन की विशाल बढ़त मिली। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर कप्तान टॉम लाथम को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 119 रन बना लिए थे। मेजबान टीम अभी भी भारत से 233 रन पीछे है और उसके सामने टेस्ट मैच बचाने की बड़ी चुनौती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X