रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोह की अंतिम तिथि बढ़ी, अब पांच दिसंबर तक होंगे आयोजन – Deadline For Annual Functions In Government Schools Extended; Events Can Now Be Held Until December 5

November 22, 2026


पहले 30 नवंबर थी समय-सीमा, आदेशों की अवहेलना पर हो सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई

स्कूल मुखियाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर समारोह करवाने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिले के राजकीय प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालयों में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 दिसंबर कर दी गई है। इससे पहले विभाग की ओर से समारोह आयोजित करने के लिए 30 नवंबर तक की समय-सीमा निर्धारित की गई थी।

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर अरुण गौतम ने बताया कि निदेशालय स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश शिमला की ओर से जारी नए निर्देशों के अनुसार अब सभी राजकीय विद्यालयों को 5 दिसंबर तक वार्षिक समारोह आयोजित करने होंगे। उन्होंने सभी मुख्य अध्यापकों और प्रधानाचार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर समारोह करवाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि 5 दिसंबर के बाद वार्षिक समारोह आयोजित करने के लिए कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। विभागीय निर्देशों की अवहेलना करने या उनकी अनुपालना में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

उन्होंने सभी विद्यालय प्रमुखों से विभागीय आदेशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने और निर्धारित समय के भीतर वार्षिक समारोह आयोजित करवाने का आग्रह किया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X