रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बलिया

Ballia News:21 साल पुराने हमले में दो भाइयों को 10 साल की सजा – Crpf Jawan Passes Away; Laid To Rest With A Guard Of Honour

November 22, 2026


बलिया। पटीदारी के विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारकर जानलेवा हमला करने के करीब 21 साल पुराने मामले में अदालत ने दो सगे भाइयों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

दोनों पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी-तृतीय की अदालत ने शनिवार को यह फैसला सुनाया। अभियोजन के अनुसार, वर्ष 2005 में बैरिया थाने में दर्ज प्राथमिकी में आलेख टोला निवासी राजू सिंह और अनुज सिंह पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया गया था। दोनों का वादिनी के परिवार से पटीदारी को लेकर विवाद चल रहा था।

इसी रंजिश में उन्होंने वादिनी के पति को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी थी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X