रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ghazipur News:ईवीएम-वीवीपैट का प्रदर्शन कर मतदाताओं को समझाई प्रक्रिया – Process Explained To Voters Through A Demonstration Of Evm-vvpat
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:ईवीएम-वीवीपैट का प्रदर्शन कर मतदाताओं को समझाई प्रक्रिया – Process Explained To Voters Through A Demonstration Of Evm-vvpat

November 22, 2026


Process explained to voters through a demonstration of EVM-VVPAT

ईवीएम-वीवीपैट का प्रदर्शन कर मतदाताओं को समझाई प्रक्रिया…फोटो…12-मुहम्मदाबाद तहसील परिसर मे

मुहम्मदाबाद/गंगौली। तहसील परिसरों में शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनों का प्रदर्शन कर लोगों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। परिसर में आने-जाने वाले लोगों को मशीन से वोट डालने का तरीका समझाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मतदाता ईवीएम पर प्रत्याशी के चुनाव चिह्न के सामने वाला बटन दबाएंगे, तो वोट उसी प्रत्याशी को जाएगा। वीवीपैट मशीन पर मतदाता कुछ सेकंड तक देख सकते हैं कि उनका वोट किस प्रत्याशी के पक्ष में दर्ज हुआ है। लोगों को यह भी बताया गया कि मतदान हर नागरिक का अधिकार है और लोकतंत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी। लोगों ने मशीन चलाने की जानकारी ली और मतदान प्रक्रिया को समझा।

वहां कार्यरत कर्मचारियों ने मॉक पोल में भाग लेने वाले लोगों का मोबाइल नंबर नोट कर रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर भी कराए। मुहम्मदाबाद के उपजिलाधिकारी रणविजय सिंह ने अधिक से अधिक लोगों से मतदान के प्रति जागरूक रहने और चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की। कासिमाबाद ब्लॉक परिसर में आयोजित शिविर में राजस्व निरीक्षक अमित कुमार, कमलेश यादव, सोमनाथ, सुनीता, जूही, कुसुम, श्वेता आदि मौजूद थीं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X