रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, चालक भागा – Two Youths Killed In Collision Between Tractor And Bike; Driver Flees

November 28, 2026


बहरियाबाद। क्षेत्र के प्यारेपुर चौराहे से पहले नहर पुलिया के पास शुक्रवार की रात करीब नौ बजे ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। दुर्घटना में जान गंवाने वाले दोनों युवक खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव के रहने वाले थे। थानाध्यक्ष वासुदेव प्रसाद ने बताया कि उचौरी गांव निवासी अखिलेश चौहान (30) और दयाशंकर (32) एक ही बाइक पर सवार होकर बहरियाबाद की तरफ से जा रहे थे।

इसी दौरान प्यारेपुर चौराहे से पहले नहर पुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादात पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X