Royal Enfield की इन बाइक्स का जलवा, Classic 350 बनी नंबर-1! इस मॉडल की बिक्री 68% बढ़ी
Last Updated:
Royal Enfield की बाइक्स का क्रेज भारतीय ग्राहकों के बीच बरकरार है. अक्टूबर 2026 की सेल्स रिपोर्ट में Classic 350 एक बार फिर कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनकर उभरी है. वहीं Bullet 350 और Hunter 350 ने भी शानदार प्रदर्शन किया. दिलचस्प बात ये है कि बिक्री के मामले में पीछे रहने वाली Shotgun 650 ने सालाना ग्रोथ के मामले में सभी मॉडलों को पछाड़ दिया. जानिए टॉप 9 बाइक्स की पूरी सेल्स रिपोर्ट.
Classic 350: रॉयल एनफील्ड की सबसे पॉपुलर बाइक Classic 350 बिक्री के मामले में पहले स्थान पर रही. अक्टूबर 2026 में इसकी कुल 45,396 यूनिट बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 46,573 यूनिट की बिक्री हुई थी. सालाना आधार पर इसमें 2.53% (1,177 यूनिट) की मामूली गिरावट दर्ज की गई, फिर भी कंपनी की कुल बिक्री में इसका मार्केट शेयर 37.35% रहा.
Bullet 350: बिक्री की इस लिस्ट में Bullet 350 दूसरे नंबर पर काबिज रही. अक्टूबर 2026 में इस मॉडल की 26,866 यूनिट ग्राहकों ने खरीदीं, जो अक्टूबर 2025 में बेची गई 25,560 यूनिट की तुलना में 1,306 यूनिट अधिक हैं. इस तरह बुलेट 350 ने सालाना आधार पर 5.11% की पॉजिटिव बढ़त हासिल की और कुल घरेलू बिक्री में 22.11% की हिस्सेदारी दर्ज की.
Hunter 350: युवाओं की पसंदीदा Hunter 350 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया. अक्टूबर 2026 में इसकी 26,145 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में ये आंकड़ा 21,823 यूनिट था. इसमें सालाना आधार पर 19.80% यानी 4,322 यूनिट की बड़ी उछाल देखी गई. कंपनी की कुल बिक्री में हंटर 350 का मार्केट शेयर 21.51% रहा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Meteor 350: क्रूजर बाइक Meteor 350 बिक्री के मामले में चौथे पायदान पर रही, लेकिन इसकी बिक्री में गिरावट देखने को मिली। अक्टूबर 2026 में इसकी 12,096 यूनिट बिकीं, जो अक्टूबर 2025 की 14,748 यूनिट के मुकाबले 2,652 यूनिट कम हैं. सालाना आधार पर इस बाइक की बिक्री में 17.98% की गिरावट आई और इसका मार्केट शेयर 9.95% रहा.
Himalayan: एडवेंचर बाइक Himalayan की मांग में जबरदस्त तेजी देखी गई और ये पांचवें स्थान पर रही. अक्टूबर 2026 में इसकी कुल 3,915 यूनिट की बिक्री हुई, जो पिछले साल के इसी महीने की 2,561 यूनिट से 1,354 यूनिट ज्यादा है. इस शानदार प्रदर्शन के साथ हिमालयन ने 52.87% की सालाना ग्रोथ दर्ज की और कुल बिक्री में 3.22% हिस्सा हासिल किया.
650 Twin: रॉयल एनफील्ड की 650 Twin (इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी) रेंज ने छठा स्थान प्राप्त किया. अक्टूबर 2026 में इन बाइक्स की 3,725 यूनिट बिकीं, जबकि अक्टूबर 2025 में 3,365 यूनिट की बिक्री हुई थी. सालाना आधार पर इसमें 360 यूनिट यानी 10.70% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. कंपनी की कुल घरेलू बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 3.07% रही.
Guerrilla 450: नए मॉडल Guerrilla 450 ने बेहतरीन रफ्तार पकड़ते हुए सातवां स्थान हासिल किया. अक्टूबर 2026 में इसकी 1,875 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई, जो अक्टूबर 2025 की 1,196 यूनिट के मुकाबले 679 यूनिट अधिक है. सालाना आधार पर इसने 56.77% की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की और कंपनी के कुल मार्केट शेयर में 1.54% का योगदान दिया.
Super Meteor: प्रीमियम क्रूजर Super Meteor बिक्री की लिस्ट में आठवें नंबर पर रही. अक्टूबर 2026 में इस मॉडल की 1,293 यूनिट बेची गईं, जबकि पिछले साल अक्टूबर में ये संख्या सिर्फ 890 यूनिट थी. सालाना आधार पर इसमें 403 यूनिट की बढ़त के साथ 45.28% की मजबूत ग्रोथ देखी गई. कुल घरेलू बिक्री में इसका मार्केट शेयर 1.06% रहा.
Shotgun: लिस्ट में नौवें और अंतिम स्थान पर Shotgun रही, लेकिन प्रतिशत के हिसाब से इसने सबसे तेज ग्रोथ दिखाई. अक्टूबर 2026 में इसकी 216 यूनिट बिकीं, जो अक्टूबर 2025 में बेची गई 128 यूनिट से 88 यूनिट अधिक है. इस तरह शॉटगन ने सालाना आधार पर 68.75% की सर्वाधिक बढ़त हासिल की और कुल बिक्री में 0.18% शेयर हासिल किया.
