शनाया कपूर की वैनिटी टेबल पर एक कागज की तस्वीर वायरल हो रही है। इस पर ‘रैपिड फायर: शनाया कपूर’ लिखा है। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर यह बहस छेड़ दी है कि क्या ‘कॉफी विद करण’ शो पहले से स्क्रिप्टेड होता है। कुछ यूजर्स का मानना है कि हो सकता है कि मेहमानों को सवाल पहले ही बता दिए जाते हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि तैयारी करने का मतलब हमेशा ‘स्क्रिप्टेड’ होना नहीं होता। शनाया पिछले हफ्ते अनन्या पांडे और अनन्या बिड़ला के साथ शो में नजर आई थीं।