रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Charkhi Dadri News:नशा तस्करों के संभावित ठिकानों पर पुलिस ने चलाया अभियान – Police Conducted An Operation Targeting Potential Hideouts Of Drug Traffickers
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:नशा तस्करों के संभावित ठिकानों पर पुलिस ने चलाया अभियान – Police Conducted An Operation Targeting Potential Hideouts Of Drug Traffickers

November 22, 2026


Police conducted an operation targeting potential hideouts of drug traffickers.

जांच करती पुलिस। 
– फोटो : 1

चरखी दादरी। पुलिस ने शनिवार को शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के उद्देश्य से एक विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान थाना शहर पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर गहन जांच की।

तलाशी अभियान में बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

थाना शहर प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विश्वकर्मा कॉलोनी और महेंद्रगढ़ चौक स्थित झुग्गी-झोपड़ियों को खंगाला। डॉग स्क्वॉयड की सहायता से नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों की आशंका वाले स्थानों की बारीकी से जांच की गई।

रेलवे लाइन के पास स्थित एक खंडहरनुमा धर्मशाला को भी विशेष रूप से चेक किया गया। यहां आवारा और नशे का सेवन करने वाले व्यक्तियों के बैठने की सूचनाएं मिली थीं।

हालांकि, तलाशी के दौरान मौके से कोई नशीला पदार्थ या अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X