रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मंडी

Mandi News:पेंशनरों ने मांगी महंगाई भत्ते की शेष राशि – Pensioners Have Demanded The Outstanding Amount Of Their Dearness Allowance

November 22, 2026


गोहर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की गोहर इकाई ने लंबित वित्तीय देनदारियों के जल्द भुगतान की मांग की है। शनिवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में पेंशनरों ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने, ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट के लंबित एरियर जारी करने की मांग की। पेंशनरों ने पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए इसकी शेष राशि दिवाली से पहले जारी करने का आग्रह किया। जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित देनदारियों का भुगतान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी चिंता व्यक्त की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री और बिजली बोर्ड प्रबंधन से लंबित मांगों के जल्द समाधान की अपील की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X