रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ऋषिकेश:जयपुर से घूमने आए थे चार दोस्त, गंगा में नहाने के दौरान युवक-युवती बहे, एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी – Four Friends Visiting From Jaipur Girl And Boy Swept Away In Ganga Sdrf Search Operation Is Underway
ऋषिकेश

ऋषिकेश:जयपुर से घूमने आए थे चार दोस्त, गंगा में नहाने के दौरान युवक-युवती बहे, एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी – Four Friends Visiting From Jaipur Girl And Boy Swept Away In Ganga Sdrf Search Operation Is Underway

November 22, 2026


Four friends visiting from Jaipur Girl and Boy swept away In Ganga SDRF search operation is underway

गंगा में बहे युवक-युवती
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में रविवार सुबह गंगा नदी में नहाने के दौरान राजस्थान के जयपुर निवासी एक युवक और युवती बह गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जयपुर से चार दोस्त घूमने के लिए ऋषिकेश आए थे। सभी शिवपुरी क्षेत्र स्थित एक कैंप में ठहरे हुए थे। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे इनमें से एक युवक और युवती गंगा नदी में नहाने के लिए गए। काफी देर तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर उनके साथियों ने उनकी तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर गंगा नदी में सर्च अभियान शुरू किया। हालांकि, अभियान के दौरान दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

गंगा में बहने वालों की पहचान लवेश साटीवाल (26 वर्ष), पुत्र सुरेश साटीवाल, निवासी जयपुर, राजस्थान और चेतना मीणा (27 वर्ष), पुत्री हरिशंकर मीणा, निवासी प्रताप नगर, जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। एसडीआरएफ की ओर से दोनों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X