रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
झांसी

Jhansi News:रैगिंग रोकने को प्राचार्य खुद रखेंगे नए विद्यार्थियों पर नजर – To Curb Ragging, The Principal Will Personally Keep An Eye On New Students

November 22, 2026


झांसी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य अब एमबीबीएस-2026 बैच के विद्यार्थियों के सीधे संपर्क में रहेंगे। रैगिंग पर अंकुश लगाने और नवप्रवेशित विद्यार्थियों की समस्याओं का समय रहते समाधान करने के लिए उन्होंने खुद उनकी निगरानी करने का फैसला लिया है। वह विद्यार्थियों के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए हैं।

चार नवंबर को नेशनल एंटी रैगिंग सेल को सीवी रमन हॉस्टल में रैगिंग की शिकायत मिली थी। इसके साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी भेजी गई थी। शुक्रवार को कॉलेज की एंटी रैगिंग टीम ने मामले की जांच की। टीम ने हॉस्टल के 69 विद्यार्थियों से पूछताछ कर उनके लिखित बयान दर्ज किए। वहीं, ऑडियो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले एमबीबीएस-2024 बैच के छात्र को हॉस्टल सचिव पद से हटाने के साथ ही हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया।

शनिवार को प्राचार्य ने विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागाध्यक्ष समय-समय पर नवप्रवेशित विद्यार्थियों से बातचीत करें और उनकी समस्याओं का पता लगाकर समाधान कराएं। वह खुद एमबीबीएस-2026 बैच के व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन बनकर जुड़ गए हैं। ग्रुप में उन्होंने विद्यार्थियों से कहा है कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर उन्हें तुरंत बताएं। यदि कोई विद्यार्थी ग्रुप में अपनी समस्या साझा नहीं करना चाहता है तो वह फोन पर या उनके कार्यालय में सीधे मिलकर भी अपनी बात रख सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X