रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Brezza, Nexon या XUV 3X0; किस SUV को सबसे ज्यादा खरीद रही जनता?
ऑटो

Brezza, Nexon या XUV 3X0; किस SUV को सबसे ज्यादा खरीद रही जनता?

November 22, 2026


Maruti Brezza vs Tata Nexon vs Mahindra XUV 3XO: इंडियन ऑटो मार्केट के सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अक्टूबर 2026 के सेल्स आंकड़े बेहद दिलचस्प रहे. त्योहारी सीजन के इस खास महीने में ग्राहकों की मांग में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जिससे टॉप एसयूवी मॉडल्स की रैंकिंग में उलटफेर हुआ है. लंबे समय से इस सेगमेंट की बादशाहत संभाल रही टाटा नेक्सन को पछाड़ते हुए मारुति सुजुकी ब्रेजा ने नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है.

दूसरी तरफ, महिंद्रा की पॉपुलर एसयूवी XUV 3XO की बिक्री में सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई है. अक्टूबर 2026 की इस सेल्स रिपोर्ट में Maruti Brezza, Tata Nexon और Mahindra XUV 3XO के बीच कांटे की टक्कर और बदलता कस्टमर इंटरेस्ट साफ नज़र आते हैं, जो आने वाले महीनों के लिए इस सेगमेंट की दिशा तय करेंगे.

Brezza vs Nexon vs XUV 3X0: सेल्स रिपोर्ट

अक्टूबर 2026 की सेल्स तुलना करें तो मारुति ब्रेजा 22,436 यूनिट्स के साथ पहले स्थान पर रही, जबकि टाटा नेक्सन 21,966 यूनिट्स बेचकर मात्र 470 यूनिट्स के अंतर से दूसरे नंबर पर खिसक गई. वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ 10,828 यूनिट्स की बिक्री के साथ छठे पायदान पर रही. ब्रेजा ने जहां मासिक और सालाना दोनों मोर्चों पर जबरदस्त उछाल दर्ज किया, वहीं नेक्सन और एक्सयूवी 3एक्सओ की सालाना ग्रोथ में गिरावट देखने को मिली.

Maruti Brezza

ब्रेजा ने अक्टूबर 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 22,436 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और सेगमेंट की बेस्टसेलर बनी. सितंबर 2026 में बिकी 15,685 यूनिट के मुकाबले इसमें 43 प्रतिशत की जबरदस्त मासिक बढ़त देखी गई है. वहीं, अक्टूबर 2025 की 12,072 यूनिट की तुलना में ब्रेजा ने 86 प्रतिशत की ऐतिहासिक सालाना ग्रोथ हासिल की है.

Tata Nexon

टाटा नेक्सन (ICE और EV मिलाकर) अक्टूबर 2026 में 21,966 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही. सितंबर 2026 की 20,456 यूनिट की तुलना में इसकी मासिक बिक्री में 7 प्रतिशत की पॉजिटिव ग्रोथ हुई है. हालांकि, अक्टूबर 2025 में बिकी 22,083 यूनिट के मुकाबले नेक्सन की सालाना बिक्री में 1 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई, जिससे इसे पहला स्थान गवांना पड़ा.

Mahindra XUV 3XO

एक्सयूवी 3एक्सओ (ICE और EV मिलाकर) को अक्टूबर 2026 में कुल 10,828 ग्राहक मिले और ये छठे स्थान पर रही. सितंबर 2026 की 10,823 यूनिट की तुलना में इसकी मासिक बिक्री लगभग स्टेबल रही और कोई खास अंतर नहीं देखा गया. लेकिन अक्टूबर 2025 की 12,237 यूनिट के मुकाबले इसकी सालाना बिक्री में 12 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X